![Rajasva Department Recruitment 2023 | राजस्व विभाग कोंडागांव में विभिन्न 23 पदों पर भर्ती 1 Rajasva Department Recruitment 2023](http://cgvyapamvacancy.com/wp-content/uploads/2023/06/rajsv-vibhag-konda-gaon-1024x512.jpg)
Rajasva Department Recruitment 2023 :- क्या आप के भिन्न-भिन्न भर्तियों का इंतजार कर रहे है | और आप उस पद के योग्य हो गए है , तो हमारा यह पेज आपकी पूर्ण रूप से सहायता करेगी | जिसके लिए आपको निचे दी पूर्ण जानकारी को अंत तक पढ़े | और इसी प्रकार की सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले देखने के लिए हमारे ऑफिसियल वेबसाईट cgvyapamvacancy.com में प्रतिदिन विजिट करें |
राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वीकृत सेटअप के अनुसार रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के माध्यम से किए जाने हेतु दिए गये निर्देश के अनुपालन में संलग्न तालिका में दर्शाए विवरण के अनुरूप योग्यता धारित करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी / मूल निवासी उम्मीद्वारों से भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 26.05.2023 से 15.06.2023 तक सायं 05.30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Overview
विभाग का नाम | कार्यालय कलेक्टर जिला कोंडागांव (छ.ग.) |
पदों के नाम | सहायक ग्रेड – 3 स्टेनो टाइपिस्ट वाहन चालक भृत्य फर्राश चौकीदार |
पदों की संख्या | कुल 23 पद |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 26-05-2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15-06-2023 |
शैक्षिक योग्यता
सहायक ग्रेड-03
- मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र संस्था से डाटा एंट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/ तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी।
स्टेनो टायपिस्ट
- मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण।
- हिन्दी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
- मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री आपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र तथा डाटा एंट्री गति 5000 की (key) डिप्रेशन प्रतिघंटा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
वाहन चालक
- छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण।
- हल्के वाहन चलाने का स्थायी/वैध ड्रायव्हिंग लायसेंस (फोर व्हीलर )।
भृत्य
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से कक्षा पाँचवी उत्तीर्ण।
शैक्षणिक योग्यता की सटिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें |
![Rajasva Department Recruitment 2023 | राजस्व विभाग कोंडागांव में विभिन्न 23 पदों पर भर्ती 2 Rajasva Department Recruitment 2023](http://cgvyapamvacancy.com/wp-content/uploads/2023/06/kondagaon-1024x424.png)
आयु सीमा
दिनांक 30.01.2019 के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। अन्य विशेष वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 के आधार पर की जावेगी। |
आयु सीमा और आयु में छूट सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सटिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें |
वेतनमान
- 1.सहायक ग्रेड-03 (वेतनमान 5200-20200+ ग्रेड पे 1900 पे मैट्रिक्स लेबल-04)
- स्टेनो टायपिस्ट (वेतनमान 5200-20200+ ग्रेड पे 1900 पे-मैट्रिक्स लेबल-04)
- वाहन चालक (वेतनमान 5200-20200+ ग्रेड पे 1900 पे मैट्रिक्स लेबल-04)
- भृत्य (वेतनमान 4750-7440+ ग्रेड पे 1300 पे-मैट्रिक्स लेबल -01)
वेतन सम्बन्धी सटीक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें |
How To Apply for Rajasva Department Recruitment 2023
आवेदन-पत्र निर्धारत प्रपत्र में दिनांक 26 मई 2023 से दिनांक 15 जून 2023 को सायं 05.30 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (वित्त-शाखा) जिला कोण्डागांव छ.ग. पिन 494226 के पते पर केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य होगा। सामान्य डाक से प्राप्त एवं हाथो-हाथ आवेदन पत्र स्वीकार/मान्य नहीं किए जाएंगे। जो आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ प्रकाशित प्रारूप/प्रपत्र एवं शर्तों के अनुसार नहीं होगें उस पर विचार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
विभागीय विज्ञापन | Click Here |
Form | Click Here |
विभागीय वेबसाइट | Click Here |
सरकारी जॉब जानकारी | Click Here |
व्हाट्सप्प | Click Here |