
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में भृत्य और लेखापाल के पदों पर भर्ती 2023 :- क्या आप छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के भिन्न-भिन्न भर्तियों का इंतजार कर रहे है | और आप उस पद के योग्य हो गए है , तो हमारा यह पेज आपकी पूर्ण रूप से सहायता करेगी | जिसके लिए आपको निचे दी पूर्ण जानकारी को अंत तक पढ़े | और इसी प्रकार की सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले देखने के लिए हमारे ऑफिसियल वेबसाईट cgvyapamvacancy.com में प्रतिदिन विजिट करें |
कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास जिला – बीजापुर (छत्तीसगढ़) द्वारा खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर हेतु पद संरचना में स्वीकृत संविदा भर्ती के अधोवर्णित पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 09 मई 2023 सायं 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में भृत्य और लेखापाल के पदों पर भर्ती 2023 Overview
| विभाग | कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास जिला – बीजापुर (छत्तीसगढ़) |
| पदों के नाम | लेखापाल भृत्य |
| पदों की संख्या | 02 पद |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 09-05-2023 |
| विभागीय वेबसाईट | www.chhattisgarhmines.gov.in |
पदों के नाम
- लेखापाल
भृत्य
पदों की संख्या
कुल 02 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-04-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09-05-2023
शैक्षिक योग्यता
1.लेखापाल पद के लिए
- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से बी. कॉम न्यूनतम 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण।
- उपलब्ध नहीं होने पर सेवानिवृत्त लेखापाल एवं (लेखा परीक्षा उत्तीर्ण) सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-01 को संविदा से लिया जा सकेगा।
- मान्यता प्राप्त संस्था से पीजीडीसीए उत्तीर्ण एवं Tally Software का पर्याप्त ज्ञान।
वेतनमान – रुपये 18420 एकमुश्त प्रतिमाह।
आयु सीमा – 21 से 65 वर्ष।
अनुभव – 05 वर्ष का लेखा सेवा कार्य का अनुभव एवं लेखा परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
चयन प्रक्रिया – संविदा पर कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति द्वारा गठित समिति के द्वारा चयनित एवं शासी परिषद द्वारा अनुमोदित।
2.भृत्य पद के लिए
- मान्यता प्राप्त संस्था से 8वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण ।
वेतनमान – राशि रुपये 11360 एकमुश्त प्रतिमाह।
आयु सीमा – 21 से 40 वर्ष।
चयन प्रक्रिया – संविदा पर कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति द्वारा गठित समिति के द्वारा चयनित एवं शासी परिषद द्वारा अनुमोदित।
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में भृत्य और लेखापाल के पदों पर भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदन पत्र नोडल अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास, कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़) पिन – 494444 में दिनांक 09 मई 2023 सायं 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। व्यक्तिगत रूप से या विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में भृत्य और लेखापाल के पदों पर भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक
| OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK HERE |
| FORM | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| MORE GOVT JOB | CLICK HERE |
| CLICK HERE |












